गुलाम जीलानी बेग
सादुल्लाह नगर,बलरामपुर।नीति आयोग से परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को टैब लैब पर तालीम देने के लिए कांसेजीनियस के दिशा निर्देश में योजना संचालित है यह योजना 70 विद्यालयों में चल रही है।
टैब लैब पर बच्चों को तालीम देने का मुख्य उद्देश्य भाषा गणित एवं विज्ञान में बेहतर शिक्षा प्रदान करना है, रेहरा बाजार के पीएम श्री कंपोजिट स्कूल सहजौरा में भी टैब लैब स्थापित किया गया है। इस लैब में कक्षा तीन से आठ तक विद्यार्थियों को तालीम दी जा रही है योजना के तहत अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी को सम्मानित भी किया जा रहा है,विद्यालय के प्रधानाध्यापक अब्दुल रज्जाक का कहना है कि विद्यालय के कक्षा 5 की बेटी ब्यूटी गणित विषय में लगातार मेहनत करते हुए बेहतर प्रदर्शनकिया है। वहीं कक्षा तीन की बेटी काजल ने हिंदी विषय में अच्छा प्रदर्शन किया है इन छात्राओं को विद्यालय प्रधानाध्यापक सहित नोडल शिक्षक अफजल सहायक अध्यापक श्री राम करण संध्या सिंह ने सम्मानित किया,साथ ही साथ बच्चों को उनके कठिन परीक्षा एवं समर्पण की सराहना की है एवं अन्य विद्यार्थियों को भी इन विद्यार्थियों से सीख लेते हुए टैब लैब के अनुसार तालीम हासिल करने के लिए प्रेरित किया है।

