गोंडा।शनिवार को जिले के इटियाथोक थाने में तैनात उपनिरीक्षक रवीन्द्र कुमार रमन मय फोर्स रात्रिगस्त व शांति व्यवस्था हेतु क्षेत्र भ्रमण पर रवाना थे। मुखबिर ने सूचना दी कि ग्राम चांद भानपुर नहर पुलिया के पास अवैध गांजा बेचने की सूचना मिली।
मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गयी तो उसके कब्जे से अवैध मादक पदार्थ (05 किलो 200 ग्राम गाँजा) बरामद कर आरोपी भानु प्रकाश द्विवेदी उर्फ राजन द्विवेदी पुत्र हरिनरायन द्विवेदी निवासी चांद भानपुर थाना इटियाथोक जनपद गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना इटियाथोक में मु0अ0स0- 345/2024 धारा 8/20 एन0डी0पी0एस0 एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध थाना इटियाथोक पुलिस ने विधिक कार्यवाही की गयी है।

