कर्नलगंज,गोण्डा।शिक्षा क्षेत्र कर्नलगंज के अन्तर्गत बेसिक शिक्षा विभाग के एक स्कूल में तैनात बाराबंकी जिले की निवासिनी एक महिला सहायक अध्यापिका ने कोतवाली नगर बाराबंकी में गोंडा जिले के कर्नलगंज के एक कंपोजिट विद्यालय में तैनात अध्यापक विनीत वर्मा के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराई है।

पीड़िता ने कोतवाली में दी तहरीर में लिखा है कर्नलगंज विकास खंड के अन्तर्गत एक सरकारी कंपोजिट विद्यालय में पढ़ाने वाले सहायक अध्यापक पर मारने पीटने,जबरन शोषण, सामाजिक रूप से अपमानित करने एवं जान से मार डालने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। बाराबंकी शहर के एक मोहल्ला निवासिनी महिला ने पत्र में लिखा है कि वह गोंडा में कर्नलगंज ब्लॉक के एक विद्यालय में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात है। आरोप है कि महिला मोहल्ला रामनगर बाग बेगमगंज निवासी विनीत वर्मा भी कंपोजिट विद्यालय लालेमऊ में तैनात है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित आए दिन अपने धन बल व पद के बल पर उसके साथ आए दिन गलत मानसिकता के साथ शारीरिक रूप से जबरन शोषण करने का प्रयास करता है। इसकी शिकायत पीड़िता ने पूर्व में कोतवाली नगर में की थी। और आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज था। आरोप है कि 28 अक्टूबर की शाम को वह अपने किराये के घर में अकेली थी तो आरोपित विनीत वर्मा पुनः शराब के नशे में धुत होकर घर में घुस आए और उसके साथ जबरन शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित ने उसे मारा पीटा और गालियां देते हुए उसे व उसके पति व पूरे परिवार को जान से मार डालने की धमकी दी। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसका फोन लेकर भी घर से भाग गया। जिस पर महिला द्वारा दूसरे के फोन से अपने परिजनों को जानकारी दी गई और परिजनों के साथ कोतवाली बाराबंकी में इस संबंध में दिनांक 20.10.2024 को आरोपी के विरुद्ध शिकायती पत्र देकर मुकदमा दर्ज कराने की गुहार लगाई थी। महिला का आरोप है कि दिनांक 29.10.2024 को आरोपी ने पुनः धमकी दी और मुझे कर्नलगंज में नौकरी नहीं करने देगा। महिला की तैनाती वाला विद्यालय रोड से दूर है। जिससे उसे प्राइवेट गाड़ी से जाना पड़ता है। आरोपी ने उसे भी बंद करा दिया। ऐसी स्थिति में स्कूल जाकर शिक्षण कार्य करने में डर लग रहा है। पीड़िता सहायक अध्यापिका की तहरीर पर कोतवाली नगर में विनीत वर्मा के विरुद्ध कई धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया है। इस बाबत कोतवाली नगर बाराबंकी के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

