गोण्डा।जिले के हलधरमऊ निवासी सपा नेता व पूर्व ब्लाक प्रमुख मसूद आलम खां का भतीजा काब खां दिवाली की छुट्टियों में अपने परिवार के साथ नेपाल घूमने गया हुआ था,जहाँ भुटवल स्थित एक झील में डूब जाने की सूचना से हड़कंप मच गया।सूचना पर मसूद आलम खां भी मौके पर पहुंच गए।

इस दौरान नेपाल के पूर्व सांसद/मेयर भैंरावा इस्तियाक अहमद,निखिल पाण्डे मेयर बुटवल,वसीउद्दीन खा विधायक लुंबनी,इरफान खान सलाहकार गृहमंत्री लुंबनी,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक पाल्पा तथा आर्मी अधिकारियों की मौजूदगी में सर्च ऑपरेशन चलाया जहाँ 48 घंटे के बाद मासूम का शव बरामद किया गया।

आपको बता दें की पूर्व ब्लाक प्रमुख मसूद आलम खां के छोटे भाई मुव्वसिर का परिवार दो दिन पहले नेपाल घूमने गया था।झील के किनारे टहलते वक्त उनके बेटे काब खां का पैर फिसल गया और झील में जा गिरा।पानी के बहाव में वह लापता हो गया।सूचना मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया।नेपाल प्रशासन ने गोताखोरों की मदद से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया जहाँ 48 घंटे के बाद मासूम काब खान का शव बरामद किया गया।जिसके शव को नेपाल से भारत लाया जा रहा है।काब अपने मां बाप का इकलौता बेटा था।शव मिलने की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया है।

