मनकापुर।केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री व गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह उर्फ राजा भैया के सुपुत्र कुंवर जय वर्धन सिंह दीपावली के दूसरे दिन मनकापुर चौक स्थित खाकी दास बाबा मंदिर पहुँचे जहाँ उन्होनें दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।

श्री सिंह ने खाकी दास बाबा मंदिर में पूजा अर्चन भी की।मंदिर पहुँचने पर नगर वासियों ने उनका स्वागत किया।इस दौरान सांसद प्रतिनिधि हरीश पांडे, शास्त्री नगर सभासद वैभव सिंह,सभासद विकास हांडा,सभासद अजय जयसवाल,चैयरमैन बबलू सोनी,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता,जवाहर जयसवाल,संजय गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।


