गोंडा।पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज सौरभ वर्मा के नेतृत्व में थाना वजीरगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-227/2024, धारा 2(ख)(17)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट से सम्बन्धित नामजद तीन आरोपी अभियुक्त
मुकेश तिवारी, रसीले कोरी व जितेन्द्र प्रताप कोरी को किशुनदास पुर मोड़ के पास से नवाबगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया।
घटना का विवरण
02 जून 2024 को थानाध्यक्ष वजीरगंज अभय सिंह ने मु0अ0सं0-227/2024, धारा 2(ख)(17)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट मुकेश तिवारी आदि 05 नफर अभियुक्तों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज कर रहे थे। गुरुवार को नामजद तीनों अभियुक्तों मुकेश तिवारी, रसीले कोरी व जितेन्द्र प्रताप कोरी को किशुनदासपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उपरोक्त अभियुक्तगण द्वारा गिरोह बनाकर अपने आर्थिक, भौतिक लाभ हेतु गोवंशीय पशुओं को वध करने हेतु पकड़ा जाता है और उनका मांस काटकर बेचा जाता है। इस गैंग का लीडर रसीले कोरी है। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध थाना नवाबगंज पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी।
ये हुए गिरफ्तार
मुकेश तिवारी पुत्र शिवपूजन तिवारी निवासी ग्राम पूरेडाढू थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
रसीले कोरी पुत्र रामदीन कोरी निवासी ग्राम पूरेडाढू थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
जितेन्द्र प्रताप कोरी पुत्र रामनरेश निवासी ग्राम पूरेडाढू थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
ये मामला था पंजीकृत
मु0अ0सं0-227/2024, धारा 2(ख)(17)/3(1) गैंगेस्टर एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।
पुलिस टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय
का0 अतुल कुमार सिंह
का0 अखिलेश यादव शामिल रहे

