गोण्डा।जनपद में साइबर फ्रॉड की रोकथाम के संबंध में त्वरित कार्यवाही करने हेतु पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी मनोज कुमार रावत व अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम राधेश्याम राय के निर्देशन में जनपदीय साइबर सेल द्वारा पीड़ित से फ्रॉड की गयी धनराशि को सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित करते हुए ठगी की गयी धनराशि 40 हजार पीड़ित के खाते में वापस करवाया है।
ये है मामला
आवेदका के द्वारा ट्रेडिंग करने के लिए रू0 48,899/ फ्राड़ खाते में भेजे जाने की की शिकायत पुलिस अधीक्षक के समक्ष की गयी थी।जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्यवाही करने हेतु साइबर सेल को निर्देशित किया गया था। जनपदीय साइबर सेल द्वारा सम्बंधित बैंक/इंटीमेडरी से संपर्क स्थापित कर तत्काल कार्यवाही करते हुए फ्राड की धनराशी रू0 40,000/- पीड़िता की वापसी करायी गयी।पीड़िता द्वारा अपने रूपये वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए साइबर सेल की सराहना की और धन्यवाद ज्ञापित किया ।

