गोंडा।खोड़ारे थाना क्षेत्र के गौरा चौकी- बभनान मार्ग पर तरौनी गांव के पास बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर गड्ढे में आल्टो कार गिर गई। इस हादसे में 35 वर्षीय कार चालक युवक की मौत हो गई। और सात लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। फिलहाल मृतक कार चालक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामाकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।

मनीष श्रीवास्तव कुक नगर ग्रांट जिला बलरामपुर निवासी अपने ससुराल गए था। वहां से वो अपनी बीवी कोमल श्रीवास्तव बच्चों व परिवार के साथ वापस घर कुक नगर ग्रांट आ रहा था,अभी वो तरैनी के पास एक बाइक सवार युवक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर कार रोड के पटरी के पास खड्डे में पलट गई। कार में सवार 28 वर्षीय बंदना श्रीवास्तव उर्फ कोमल,15 वार्षिग मयंक श्रीवास्तव,35 वर्षीय कार चालाक मृतक मनीष श्रीवास्तव, 25 वर्षीय बादल श्रीवास्तव, 7 वर्षीय मन्नत श्रीवास्तव,12 वर्षीय रूही श्रीवास्तव,8 वर्षीय महक श्रीवास्तव,22 वर्षीय पूर्ति श्रीवास्तव घायल हो गए थे। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था। जहां इलाज के दौरान 35 वर्षीय कार्यचालक मनीष श्रीवास्तव की मौत हो गई है। तो वहीं सात लोग घायल है और 25 वर्षीय बादल श्रीवास्तव की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष खोंड़ारे मनोज पाठक ने बताया कि सड़क हादसे में एक कार चालक की मौत हो गई है 7 लोग हादसे में घायल हैं। मृतक कार चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी घायलों को गोंडा जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां पर इलाज चल रहा है।

