गोंडा।राजकीय आई टी आई कर्नलगंज का सामूहिक रोजगार मेला जिला मुख्यालय आईटीआई में आयोजन किया गया। आयोजन में सुजकी मोटर गुजरात एवं विकास ग्रुप एंड कंपनी फरीदाबाद ने प्रतिभाग किया।सुजुकी मोटर गुजरात की कंपनी ही प्रतिनिधि के अनंत कुमार,कुलदीप सिंह,पुनीत सिंह ने 154 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया जिसमें 134 छात्रों ने साक्षात्कार उपरांत 105 छात्रों का चयन किया गया।
वहीं दूसरी कंपनी विकास ग्रुप फरीदाबाद के प्रतिनिधि के विवेकानंद गुप्ता ने 41 बच्चों का रजिस्ट्रेशन कर 28 बच्चों का साक्षात्कार के उपरांत चयनित किया मेला प्रभारी शिव कांत,कार्यदेशक विजय कुमार,सतेंद्र कुमार,हनुमान प्रसाद अनुदेशक विवेक मिश्र,अभिजीत सिंह,मधुसूदन विश्वास,कृष्ण कुमार यादव,अशोक तिवारी,कृपा राम,रवींद्र कुमार राम निवास,राम तेज,शैलेंद्र कुमार,ओम प्रकाश,मो.अख़्तर के अर्थक प्रयास से सफल बनाया गया,चयनित छात्रों को संस्थान प्रधानाचार्य एस के शर्मा ने उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

