गोंडा।देश के गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली स्वामिनारायण छपिया धाम मंदिर का दर्शन की, उनके साथ सूबे के मंत्री दया शंकर सिंह साथ रहे। उन्होंने स्वामिनारायण भगवान घनश्याम महराज का दर्शन कर पूजा अर्चना कीं। सोनल शाह ने कहा कि यहां आकर मन मष्तिष्क को शांति मिलती है। छपिया धाम सबसे पवित्र स्थल है। यह उनका व्यक्तिगत और साधरण धार्मिक यात्रा रही। मंदिर के महंत ब्रम्हचारी स्वामी देव प्रकाश जी ने सभी को माला और पट्टिका पहनाकर आशीर्वाद दिया। मंदिर का स्मृति चिन्ह, भगवान घनश्याम महराज की मूर्ति और प्रसाद भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कोठरी विष्णु स्वामी, गुरु जगत प्रकाश स्वामी, सागर भगत, अयोध्या प्रसाद,घिराऊ प्रसाद, फूल चन्द, हितेश आदि मौजूद रहे।

स्वामिनारायण छपिया गुजरातियों का प्रमुख धाम है
स्वामिनारायण छपिया धाम भगवान घनश्याम महराज की जन्मस्थली है। यहां दर्शन करने देश के कोने कोने से प्रतिदिन श्रंधालुओ की तांता लगा रहता है। वही विदेशो मे बसे इनके अनुयायी भी दर्शन के लिए बराबर आते रहते है। सबसे अधिक भगवान घनश्याम महराज के अनुयायी गुजरात से आते है। गुजरात प्रांत मे भगवान घनश्याम महराज के तमाम मन्दिर स्थापित है।गुजरात प्रांत से छपिया धाम प्रतिदिन सैकडो की संख्या श्रंधालूओ का आना जाना लगा रहता है।

