गौरा चौकी,गोंडा।जिले के खोड़ारे थाना परिसर में बना नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन मंगलवार देर रात को फीता काटकर किया गया।समारोह में मौजूद प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक,मनकापुर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार सिंह,अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत व मुख्य अतिथि एसपी विनीत जयसवाल ने फीता काटकर उद्घाटन किया।

खोंडारे थाना परिसर में मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत नवनिर्मित महिला हेल्प डेस्क का एसपी विनीत जायसवाल ने लोकार्पण व फीता काटकर उद्घाटन किया। थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क बन जाने से क्षेत्र की तमाम पीड़ित महिलाओं को अपनी बात निडर होकर कहने का अधिकार मिल जाता है, जो पुरुषों के सामने अपनी व्यथा को सही ढंग से नहीं रख पाती थी। महिला हेल्प डेस्क की स्थापना से पीड़ित महिलाओं को अपनी सही बात कहने का मौका मिलेगा। महिला हेल्प डेस्क में महिला कांस्टेबिल ही पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराएंगी।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक छपिया, मनकापुर कोतवाल, थाना तरबगंज प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक अभिषेक वर्मा, प्रदीप कुमार गंगवार, अजय कुमार सिंह,हेड काoसुग्रीव यादव, पंकज यादव व पुलिस कर्मी एवं प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष राहुल शुक्ला, के० के० मिश्रा, पत्रकार रंजीत शुक्ला, आर० पी ०सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव,अकबर अली राकेश सिंह, मोहम्मद खालिद, रेहान रजा शाह व क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी रही।

