कर्नलगंज,गोण्डा।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अवैध रूप से आम का पेंड़ कटवा रहा ठेकेदार पर ही अररा कर गिर गया। जिससे लकड़ी ठेकेदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
घटना कोतवाली कर्नलगंज की ग्राम नैनुआ जगन्नाथपुर का है। ग्राम नकार के मजरा मन्नी निवासी ठेकेदार छोटई ग्राम नैनुआ जगन्नाथपुर निवासी एक व्यक्ति से आम का पेंड़ खरीदा था। तीन-चार दिन पूर्व वह पेंड़ कटवाने पहुंचा ही था, की किसी ने सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर वन दरोगा मौके पर पहुँचे। और पेंड़ काटने वाली मशीन आदि उपकरण लेकर चले आये। मंगलवार को छोटई दूसरी मशीन व मजदूर लेकर पहुंचा और पेंड़ कटवाने लगे। जमीन पर पेंड़ गिरते समय ठेकेदार छोटई उसकी चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक निर्भय नारायण सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं वन दरोगा अशोक कुमार पाण्डेय ने बताया की बीते तीन-चार दिन पूर्व ठेकेदार छोटई उसी पेंड़ को कटवाने जा रहा था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर मशीन आदि उपकरण बरामद किया गया था। जो अभी तक हमारे पास है। मंगलवार को छोटई दूसरी मशीन व मजदूरों के साथ पहुंचे और अवैध रूप से आम का पेंड़ कटवाने लगे। गिरते समय पेंड़ की चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया की विभागीय कार्यवाही की जा रही है।

