गोण्डा।परसपुर थानाक्षेत्र की ग्राम हरदिहास पौर में दबंगो ने गाँव में लगी सरकारी खंड़जे व नाली को उखाड़कर जबरन दिवाल बना डाला।पीड़ित ने स्थानीय थाने से लेकर तहसील तक शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।थक-हार कर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।प्रकरण परसपुर थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत हरदिहास पौर के सीरपुरवा का है।यहां के निवासी मलखान यादव ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल को शिकायती पत्र दिया है।
दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि गाँव के ही अजय,राकेश पुत्रगण श्यामलाल,अंबिका व दददू पुत्रगण अंबिका एक सरकस,दबंग व गिरोहबंद व्यक्ति है।ये लोग अपनी दबंगई दिखाते हुए गाँव में लगी सरकारी खंड़जे व नाली को उखाड़कर रास्ते की जमीन पर नींव भरवा रहे है।वादी के आने जाने का रास्ता अवरूद्ध हो गया है।विरोध करने पर जानमाल की धमकी देते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।इन दबंगों के आंतक से वादी भयभीत है।स्थानीय थाने पर शिकायत की लेकिन दबंगो के प्रभाव से कोई कार्यवाही नही हो पाई। पीड़ित थक-हारकर मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी करनैलगंज भरत भार्गव से की। एसडीएम ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जाँच कर अबैध कब्जा रोकने का आदेश दिया,जो थाने में पहुँचते ही कहां गुम हो गया इसकी कोई जानकारी किसी को नहीं है।पीड़ित पुलिस अधीक्षक गोण्डा से मिलकर मामले को बताया।अब देखना ये है कि एसपी के आदेश का पालन परसपुर थाने पर होता है या नहीं।

