गोण्डा।जिले में पड़ रही भीषण तपिश के बीच कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी गांव में लगी आग ने अपना तांडव मचाया। अज्ञात कारणों से लगी आग ने कई घरो को अपने जद में ले लिया। आग का विकराल रूप देख पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

कोतवाली देहात क्षेत्र के पिपरी गांव में सोमवार की दोपहर अचानक लगी आग ने कई घरों को अपनी जद में ले लिया। जिससे लोगों का गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग इतनी भयानक थी कि लोगों के अथक प्रयासों के बावजूद नहीं बुझ पाई। आग का विकराल रूप देख क्षेत्र के आसपास के गांवो में हड़कंप मच गया। आग की जद में आया धनीराम जोकि बताया जाता है कि वहां के लोग किसी रिश्तेदारी में गए हुए थे। जिसके चलते उनके घर में बंधे दो मवेशियाओं की जलकर मौत हो गई।

वहीं अगल बगल बने घर रामसमुझ,रामसहाय,रामकरन व रामतेज के घर भी आग की चपेट में आने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर खाक हो गया।आग की लपटे इतनी तेज थी कि लोगों के अथक प्रयासों के बावजूद आग नहीं बुझी। जिसके चलते लोगों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दी। क्षेत्र के प्रधान प्रतिनिधि पीर मोहम्मद ने बताया कि जब आग पर काबू नहीं पाया गया तो इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी। जिस पर मौके पहुंची देहात पुलिस व दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

