धानेपुर।थाना क्षेत्र के तुलसीराम पुरवा में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवती की सोते समय धारदार हथियार से हत्या कर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत धानेपुर के तुलसीराम पुरवा में सोमवार की रात सोते समय गांव की 19 वर्षीया युवती श्वेता शुक्ला पुत्री राजेश शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में धारदार हथियार से गला रेतकर कर हत्या कर दी गई है। राजेश शुक्ला के मुताबिक घटना रात करीब दो बजे के आस पास की है। बताया कि रात में वह नींद खुली उठे तो उसके भाई व भतीजा सहित चार लोगों ने उन पर धारदार हथियार से हमलाकर दिया। भागकर गांव में पहुंचे और लोगों को जगाया जिसके बाद विपक्षी भाग गये इसके बाद देखा कि उनकी लड़की श्वेता शुक्ला का खून से लथपथ पड़ी है। उसके गले में धारदार हथियार से हमला किया गया था। उन्होंने सूचना डायल 112 पर दी जिसके बाद पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवती को लेकर सीएचसी मुजेहना पहुंची जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया।रात में सीओ सदर शिल्पा वर्मा,अपर पुलिस अधीक्षक,डाग स्क्वायड टीम,फोरेंसिक जांच टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। प्रभारी निरीक्षक वेद प्रकाश शुक्ल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम भेजा गया है और अन्य विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

