औरैया,बेला।भूतपूर्व सैनिक जन कल्याण समिति उत्तरप्रदेश द्वारा सर्वसम्मति से जनपद के लिए भूतपूर्व सैनिक जनकल्याण समिति का गठन किया गया। कस्वा बेला स्थित एस० एस० डी० इंटर कॉलेज में शुक्रवार को विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता श्रीचंद्र प्रसाद पांडेय ने की।
मुख्य अतिथि कानपुर मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह की अनुमति के उपरांत बैठक की कार्यवाही शुरू हुई। जिसमें सर्वसम्मति से भूपेंद्र सिंह चौहान को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। सभी सदस्यों ने जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं दी व माल्यार्पण भी किया। वही समिति में शिवराम सिंह व श्रीचंद्र प्रसाद पांडेय को संरक्षक, प्रवीन प्रताप सिंह को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार पांडेय को जिला प्रबंधक/सचिव,फोरन सिंह पाल को जिला कोषाध्यक्ष, नरेंद्र सिंह राजावत को संगठन मंत्री, अमित कुमार भदौरिया को तहसील अध्यक्ष बिधूना, शिशुपाल सिंह यादव को लेखा परीक्षक मंत्री घोषित कर जिले की कार्यकारणी गठित की। जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि इस समिति के गठन का प्रमुख उद्देश्य सभी भूतपूर्व सैनिकों व आम जनमानस के लिए निश्वार्थ सेवा व सहायता उपलब्ध कराना है।

