वीरेंद्र सिंह सेंगर
अजीतमल,औरैया।जिले के प्राथमिक विद्यालयों के परीक्षाफल घोषित होने के बाद बृहस्पतिवार को अजीतमल तहसील के अंतर्गत ग्राम लालपुर के प्राथमिक विद्यालय के बच्चो को परीक्षाफल वितरित किया और कक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर उनके हौसले को अफजाई किया गया।
प्राथमिक विद्यालय के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान कोमल सिंह व मुख्य अतिथि जिला मंत्री प्रथमिक शिक्षक संघ अरविंद राजपूत रहे। साथ ही प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष दीपक दुबे ने बच्चों से कहा सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें। जिससे उनको भी आगे पुरस्कार मिल सके और आगे चलकर देश के भाग्य विधाता बनें। इस मौके पर प्रधानाध्यपक अक्षय राजपूत के साथ-साथ ज्योतिस्ना, मीरा पाल, हरियोगेंद्र चौहान, आराधना और संतोषी, चंद्रप्रकाश आदि शिक्षक मौजूद रहे।

