वीरेंद्र सिंह सेंगर
अजीतमल,औरैया।औरैया के जानिस नगर गांव निवासी विकास पुरुष के नाम से ख्यातिलब्ध स्व०पूर्व मंत्री गौरी शंकर एडवोकेट की मूर्ति अनावरण उनके डॉक्टर पुत्र सिद्धार्थ शंकर पत्नी संघ मित्र शंकर, पुत्र पौरूष के साथ परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मूर्ति अनावरण किया गया। मूर्ति अनावरण में खूब भीड़ रही। और लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। राजनेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संत व पत्रकारों के अलावा पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष व पदाधिकारीयों और आसपास के जिलों से लोग पहुंचकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
80 के दशक में अजीतमल विधानसभा क्षेत्र से चार बार और चार बार मलिहावाद से विधायक रहे स्वर्गीय मंत्री गौरी शंकर एडवोकेट का जन्म अजीतमल अटसू के पास जांनिस नगर गांव में हुआ था। वे इस क्षेत्र में ही नहीं बल्कि इटावा जालौन और औरैया जिलों के लिए तमाम विकासशील योजनाओं को चलाकर क्षेत्र को नया आयाम देने का काम किया था। यही वजह है कि आज भी क्षेत्र की जनता विशेष रूप से चंबल वाली पंचनद धाम की बिहार क्षेत्र जहां उन्होंने अपार संभावनाओं को देखते हुए तमाम विकास कार्यों को धरातल पर दिया जिसके गुणगान आज भी यहां जनता कर रही है।
उस समय उन्होंने नदियों पर पांटून पुल गांव को सौर्य प्लांट के अलावा मार्गों और नलकूपों के साथ-साथ आवागमन और शिक्षा के क्षेत्र में अपूर्व सहयोग दिया था। जिससे क्षेत्र के लोग आज भी गुणगान गाते हैं। प्रतीक्षा सुमन अर्पित करने वालों में पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह सेंगर, पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूत, रामबाबू यादव, व कई विधायक, ब्लॉक प्रमुख ने स्वर्गीय गौरीशंकर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

