खरगूपुर गोंडा।पीलीभीत के मजदूर क्षेत्र के एक भट्ठे पर काम कर रहे थे।भट्ठा मालिक ने 26 मार्च को बंधक बनाकर मारा-पीटा उसके बाद छोड़ दिया।पीड़ितों ने भट्ठा मालिक सहित दो लोगों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में खरगूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के गोकरननाथ शिवाला के निकट एक भट्ठे से जुड़ा है। यहां ईंट भट्ठा पर पीलीभीत जिले के पूरनपुर थाना अंतर्गत मोहल्ला ढका निवासी मुन्ने पुत्र नियामत तथा बरेली जिले के नवाबगंज थाना के रिछोला गांव निवासी सरफराज पुत्र रहीस अहमद दोनों ईंट भट्ठे पर मजदूरी का कार्य करते थे।आरोप है कि भट्ठा मालिक प्रदीप गोस्वामी व कुलदीप त्रिपाठी ने इरफान नाम के मजदूर से पूर्व में बकाया का पैसा दिलवाने का दबाव बनाया गया। इस पर मुन्ने व सरफराज ने बकायादार इरफान के मोबाइल पर फोन लगाया।लेकिन वह न तो यहां आया और न ही भट्ठा मालिक का बकाया भिजवाया। पीड़ित मजदूरों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे में आरोप लगाया गया है कि भट्ठा मालिक प्रदीप गोस्वामी व कुलदीप त्रिपाठी द्वारा उनको 26 मार्च को बंधक बनाकर क्रेटा कार से कई घंटे तक इधर-उधर घुमाए। और इरफान के न आने पर दोनों आरोपियों ने उनकी लाठी डंडे से मारा-पीटा और जान से मारने की धमकी देते हुए छोड़ दिया।थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि भट्टा मालिक प्रदीप गोस्वामी व कुलदीप त्रिपाठी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

