इमरान अहमद
गोंडा।कुछ कर गुजरने का जज्बा हो तो मुश्किलें पीछा छोड़ देती है। और अच्छा मुकाम हासिल करने के लिए लक्ष्य और जुनून की सख्त आवश्यकता होती है। यदि सही लक्ष्य लिए जी-जान लगाकर परिश्रम कर रहे है तो निश्चित ही सफलता कदम चूमेगी। कुछ ऐसा ही इटियाथोक निवासी सहबाज अहमद ने कर दिखाया है। सहबाज अहमद प्रथम प्रयास में ही बड़ा मुकाम हासिल कर दिखाया। श्री सहबाज की इसरो में टेक्निकल एसिस्टेंस के पद पर चयन हुआ है। इनकी नियुक्ति विक्रमसारा भाई अंतरिक्ष केन्द्र केरला में मिली है।

सहबाज की सफलता से जिले व इलाकाई लोगो ने खुशी जाहिर की है।मध्यम परिवार से ताल्लुक रखने वाले सहबाज के पिता नसीम अहमद इटियाथोक कोतवाली के सामने इलेक्ट्रानिक की दुकान करते है। परिवार में पत्नी शहर बानो बड़ी बेटी कहकशा बानो और बेटा सहबाज अहमद है। बेटी की शादी हो गई है। बेटा सहबाज अहमद का छात्र जीवन से ही शिक्षा के प्रति काफी रुझान रहा है। सहबाज अहमद की प्रारंभिक शिक्षा इटियाथोक में हुई। इन्द्र कुंवरि इण्टर कालेज इटियाथोक से 2015 में हाई स्कूल प्रथम स्थान, 2019 में राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा से इल्केट्रानिक्स ट्रेड में डिप्लोमा किया।
2022 में राजकीय इंजिनियरिंग कालेज सोनभद्र से इल्केट्रानिक्स से बीटेक की डिग्री हासिल की। उसके बाद सहबाज अहमद ने कई सरकारी उपक्रम में परिक्षा दी जहा उसका चयन विभिन्न पदों पर हुआ लेकिन ज्वाईन नही की। वो इसरो के परीक्षा की रिजल्ट के इंतजार में था, 27 मार्च को इसरो ने विभिन्न ट्रेडों में चयन हुए अभ्यार्थियों का रिजल्ट निकाला जिसमे सहबाज अहमद को इलेक्टार्निक्स डिपार्टमेंट में पहली रैंक मिली। इनकी तैनाती विक्रमसारा भाई अंतरिक्ष केन्द्र केरला में टेक्निकल एसिस्टेन्स के पद पर हुई है। सहबाज अहमद ने बताया मेरे सफलता के पीछे पिता नसीम अहमद और मां शहर बानो का बहुत बड़ा रोल रहा। समय- समय पर माता-पिता के साथ गुरुओ का भी मार्ग दर्शन मिलता रहा है। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य हाजी अनवर चौधरी, शकीफ खान, गुलजार अहमद, भोला नाथ, शफीक सिद्दीकी, मुन्ना मिस्त्री, शफीक अहमद ने सहबाज के चयन पर खुशी का इजहार कर मुबारकबाद दी है।

