गुलाम जीलानी बेग/शर्फुद्दीन खान हशमती
सादुल्लानगर,बलरामपुर।क्षेत्र के सादुल्लानगर बजार मे मुबारक मोड़ चौराहे पर शुक्रवार को रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।रोजा इफ्तारी से पूर्व मौजूद सभी रोजेदारों ने इफ्तार प्रार्थना कर देश में अमन चयन हुआ खुशहाली की दुआएं मांगी।

दानिस रंगरेज़ ने कहा कि रहमतों व बरकतों से भरपूर रमजान पवित्र महीना है। रोजा इफ्तार के आयोजन से आपसी भाईचारा और मोहब्बत बढ़ता है। अल्लाह को भाईचारा बहुत पसंद है ।कहा कि जितना पुण्य रोजा रखने से होता है। उतना ही पुण्य रोजा इफ्तार कराने से मिलता है। किसी रोजेदार को पेट भरकर खिलाना जन्नत में दाखिल होने का जरिया है। मुसलमान रोजा अगर रोज नहीं रखता तो उसके लिए जन्नत का रास्ता बंद रहता है। इसलिए मुसलमान को रोजा रखना चाहिए। ताकि वह जन्नत के हकदार बने कार्यक्रम में डा०फारुक सिद्दीकी,मो शोयब,डा आयाज सिद्दीकी,उस्मान मास्टर, शब्बूरजा प्रधान,डा० परवेज रंगरेज,डा०सिराज रंगरेज़,दानिश रंगरेज़,नसरु,अब्दुल हाफिज,तौसीफ़,राज सब्बाग,जुनेद,लड्डू शाह,सोनू,मो०इब्राहिम रंगरेज़,सईद रंगरेज़,अब्दुल रहमान,एबाद रंगरेज़ आदि हजारो रोजेदार उपास्थित रहे।।

