पंश्याम त्रिपाठी
गोंडा।जिले की छपिया पुलिस ने लोकसभा चुनाव व पवित्र माह रमजान को लेकर लोगों में शांति व सुरक्षा की दृष्टिगत कानून और शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने के लिए अर्धसैनिक बल के साथ छपिया पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया ।

पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देश पर इंस्पेक्टर छपिया कृष्ण गोपाल राय पुलिस बल व अर्धसैनिक बल के साथ क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च किया । फ्लैग मार्च के दौरान आगामी लोकसभा चुनान व रमजान माह के दृष्टिगत आमजन को स्वतंत्र व निष्पक्ष मतदान करने और त्योहार को शान्तिपूर्ण व भयमुक्त होकर त्यौहार को मनाने व अवांछनीय, आपराधिक किस्म के व्यक्तियों में भय व्याप्त करने व आमजन मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया गया। लोकसभा चुनाव में लोगों को कानून व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करने तथा आमजन को भयमुक्त व निडर होकर मतदान करने की अपील की गई तथा सभी को चुनावों में बढ-चढकर मतदान करने हेतु प्रोत्साहित किया गया। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव में गड़बड़ी करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है। और ऐसे लोगों पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। चुनाव के दौरान किसी तरह की अफवाह न फैलाये न फैलने दे, अफवाह फैलाने वाले तत्वो पर भी पुलिस द्वारा सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। इसके साथ ही लोगों को बताया गया कि चुनावों के दौरान किसी प्रकार की अराजकता फैलाने वाले लोगो पर कड़ी कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

