इमरान अहमद
मनकापुर:इस्लाम का पवित्र माह रमज़ान अपनी बरकतें,रहमतें लुटाता हुआ आगे बढ़ रहा है।माहे रमज़ान का दूसरा असरा भी धीरे धीरे गुज़र रहा है। ऐसे में मुकम्मल कुरान होने पर जगह-जगह नूरानी महफ़िल का आयोजन किया जा रहा है।

मनकापुर के जामा मस्जिद में सोमवार 14 रमज़ान पर कुरान मुकम्मल हुआ।जहाँ कारी मुस्ताक साहब ने नमाज़ियों को तरावीह के दौरान कुरान मुकम्मल कराई।इस मौके पर जामा मस्जिद में नूरानी महफ़िल आयोजित की गई।जिसका आगाज मोअजजिन ने नात पढ़कर किया।महफ़िल में मौलाना मुनव्वर अली ने खत्म कुरान होने पर नमाज़ियों को मुबारकबाद पेश की।वहीं कारी मुस्ताक ने तरावीह पढ़ने,सुनने की फजीलत बयान की।साथ ही कुरान-ए-करीम की अहमियत व फजीलत बताई।उन्होने अपनी तकरीर में नमाज़ियों से हक पर चलने,झूठ से बचने,रोजा,नमाज़ की पाबंदी करने की बात कही।
उन्होने कहा की रमज़ान वह मुबारक माह है जिसमे अल्लाह अपने बंदों को एक नेकी के बदले 70 नेकी का सवाब (फल) देता है।इस दौरान मुल्क में अमन शांति,मुल्क की तरक्की व खुशहाली की दुआ माँगी गई।इस मौके पर जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना मुनव्वर अली खान,सेक्रेटरी तनवीर खान,अजीजुल हसन,तौफीक अहमद,ए आर रहमान,नफीस,अनीस,शमशेर खान,नौशाद ख़ान सहित सैकड़ों नमाज़ी मौजूद रहे।

