गोंडा।मनकापुर-मसकनवा मार्ग पर अमवा मोड़ के निकट रेलवे ट्रैक के बगल एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से हड़कंप मच गया।मृतक रोहित वर्मा (22) मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के ललकपुर के शेरापुर का निवासी है।बुधवार को उसका शव अमवां मोड़ के पास रेलवे ट्रैक पर मिला।

मृतक के पिता राजेश वर्मा ने कोतवाली मनकापुर में दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है,कि उसका बेटा बुधवार की रात्रि लगभग 10:00 बजे खाना खाकर घर से थोड़ी दूर सड़क पर स्थित मकान है।उक्त मकान में मृतक के मामा का लड़का दवा की दूकान करता है।वो वहां सोने चला गया।सुबह लगभग 7 बजे के करीब मृतक के पिता के मोबाइल पर उनके बेटे के ही फोन से 112 पुलिस द्वारा फोन से पूछा गया कि यह लड़का आपका कौन है।इसकी लाश यहां रेलवे ट्रैक अमवां जंगल मोड़ पर पड़ी है।सूचना पर पहुंच देखा कि मेरे बेटे की मौत हो चुकी है।मृतक के पिता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।
मृतक के पिता ने कहा कि उसके परिवार में चार बच्चों में दो बेटा दो बेटियां थीं जिसमें मृतक सबसे बड़ा था।मृतक अपने पीछे दो बहन एक भाई छोड़ गया है।परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।घटना के संबंध में प्रभारी निरीक्षक मनकापुर संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है।मृतक के पिता द्वारा दी गई तहरी पर जांच पड़ताल की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।

