पंश्याम त्रिपाठी/बनारसी मौर्या
नवाबगंज,गोंडा।शासन के सख्त हिदायत के बाद भी होली के दिन अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले युवक को पुलिस ने दबोचा। और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा।
नवाबगंज बाजार के मुहल्ला मुट्ठीगंज निवासी द्वारिका प्रसाद साहू पुत्र शिव सरन शासन-प्रशासन के रोक के बावजूद होली के दिन अपने घर से देशी शराब की शीशी व फ्रूटी पैक शराब की बिक्री अवैध रूप से कर रहा था। सूचना पर पहुंची नवाबगंज पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की इस छापामारी में आरोपी के पास से 30 शीशी व 200 मिली लीटर की 60 फ्रूटी पैक कुल 18 लीटर देशी शराब बरामद करते हुए जब्त किया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र सिंह, मुख्य आरक्षी मोहम्मद करीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया है।

