कर्नलगंज,गोण्डा। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गाँव में मंगलवार को घरेलू कलह से तंग संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत हो गई। मौत की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई।सूत्रों की मानें तो युवती की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
घटना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाल्हापुर की है। यहां की निवासिनी रजनी 18 पुत्री शंकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की माँ का कहना है कि घटना के समय वो घर पर मौजूद नहीं थी। वो गाँव के एक व्यक्ति के खेत में मजदूरी करने गई थी। सूत्रों की मानें तो मृतका के भाई और भाभी के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसके बाद यह वारदात हुई । घटना पुलिस चौकी चचरी से चंद कदमों की दूरी की है। घटना को लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। जितनी मुंह उतनी बातें निकल कर आ रही है।फिलहाल घटना हत्या है या आत्महत्या यह तो जांचोपरांत पता लगेगा। चौकी प्रभारी चचरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मृतका के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक निर्भय नरायन सिंह का कहना है कि लाश को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट आने पर पता लगेगा कि हत्या है या आत्म हत्या।

