परसपुर,गोण्डा।सोमवार को नगर पंचायत परसपुर में प्रेम व भाईचारे का प्रतीक रंग का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार सुबह रंगों का खेल शुरू हुआ और दोपहर बाद समाप्त। कस्बे में जानकी मन्दिर पर हुरियारों ने मौज मस्ती भरे रंगों का कपड़ा फाड़ होली खेली।
परसपुर रियासत के कुंवर विजय बहादुर सिंह बच्चा साहब के राजमन्दिर पर एकत्र हुए हुरियारे ने फगुआ गीत से होली खेला। बाजार व गांव की गलियों से होकर रंग उमंग हुड़दंग करते, ढोल मंजीरों के थाप पर फगुआ गीतों के मस्ती में झूमते गाते हुरियारों की टोली निकली। बाजार के चौक चौराहे व धार्मिक स्थलों पर भारी भरकम पुलिस बल मुस्तैद रही। परसपुर थानाध्यक्ष प्रदीप शुक्ला खुद क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। बाजार के राजा टोला, पूरे बलदेव पंडित, नकई पुरवा, सिताबी पुरवा, ताले पुरवा, धिरजा मिश्रा, पूरे चिंता पंडित, राजपुर, आटा समेत विभिन्न गांव के हुरियारों के रंगों की परम्परागत टोली ढोल मजीरा लेकर फ़ाग गाते हुए निकले। जो बालपुर मार्ग, बेलसर, भौरीगंज व करनैलगंज मार्ग समेत विभिन्न मार्गों से होकर ब्लॉक मुख्यालय, पुलिस स्टेशन व चौक बाजार स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पर लोगों ने जमकर होली खेली। और एक दूजे को रंग अबीर गुलाल लगाया, गले मिले और होली पर्व की शुभकामनाएं दी।

