पड़रीकृपाल,गोंडा।कोतवाली देहात क्षेत्र के बहराइच रोड चिलबिला खत्तीपुर (बनकटी) गांव के पास अज्ञात वाहन के ठोकर से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। देहात कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक खुश मोहम्मद मौके पर पहुंच कर लाश को कब्जे में लिया और आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दिया।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पौड़ी अजब सिंह गांव के रहने वाले विवेक सिंह अपने घर से दो पहिया वहान से निकलकर मुंडेरवा गये थे। वापस आ रहे थे कि तभी बनकटी गांव के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से ठोकर मार दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मृतक के 10 वर्षीय बेटी मान्य सिंह व 7 वर्षीय बेटा अभी सिंह व पत्नी परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, लाश का पीएम कराया जा रहा है,तहरीर मिलने पर मुकदमा किया जाएगा।

