इक़बाल शाह
गोण्डा।दो जिलो की पुलिस के फेर में फंस चक्कर काट रही सीतापुर जिले की एक पीड़ित महिला ने गोण्डा एसपी से कार्यवाही के लिए फरियाद लगाई है।महिला सिपाही के आतंक से परेशान महिला अपनी जानमाल की सुरक्षा व आरोपी महिला पुलिस पर मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रही है।
सोमवार को एसपी दफ्तर पहुंची सीतापुर जिले के मिश्रिख थाना क्षेत्र अंतर्गत परसौली गांव निवासिनी महिला सुलेखा पत्नी रोहित ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में कहा कि उसके सीतापुर के गांव मे एक महिला पुलिस कर्मी से पहले से कुछ विवाद चला आ रहा है। जिसपर बीते 7 जनवरी को उक्त महिला पुलिसकर्मी ने वर्दी का रौब दिखाते हुए कुछ अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उसके पति की लात घूसो से पिटाई कर दी। पीड़िता का आरोप है कि जब वह अपने पति को बचाने के लिए दौड़ी तो उक्त आरोपी महिला पुलिसकर्मी ने उसके पेट पर लात मार दी। उसका कहना है कि मामले की शिकायत लेकर जब वह अपने थाने पर गई तो उसकी शिकायत दर्ज न करके उसे गैर जनपद के लिए भेज दिया गया। बताया जाता है कि उक्त आरोपी महिला पुलिसकर्मी गोण्डा पुलिस लाइन में तैनात है। सुनवाई होते न देख पीड़ित महिला सोमवार को एसपी आफिस पहुंच अपनी फरियाद सुनाई।

