कटराबाजार,गोंडा।सोमवार को प्राथमिक विद्यालय शाहजोत में प्री प्राइमरी शिक्षा के अंतर्गत हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित किया गया।खंड शिक्षा अधिकारी सीमा पांडेय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा हमें बच्चों के विद्यालय पूर्व शिक्षा में कमी नहीं रखनी चाहिए।दरअसल यही बच्चे आगे चलकर स्कूलों में कक्षा एक के छात्र बनते हैं।

कार्यकर्ताओं को बीईओ ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया। कार्यकर्ता पुष्पा चतुर्वेदी ने प्री प्राइमरी की बच्चों के साथ भूमिका पर चर्चा की। बच्चों को स्टेशनरी व पाठ्य पुस्तक उपलब्ध कराया। शिक्षक भजनलाल ने निपुण भारत मिशन के तहत निपुण हुए बच्चों को उपहार दिए। कार्यक्रम में दिनेश शर्मा,रवि तिवारी,नवनीत चतुर्वेदी,राम करन यादव,मनोज यादव,दीपक सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

