गोण्डा।नेहरू युवा केन्द्र के तत्वावधान में जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज के विज्ञान परिसर में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सदस्य विधान परिषद अवधेश कुमार सिंह मंजू सिंह, अजीत सिंह जिला अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षक संघ, प्राचार्य प्रो० रवीन्द्र पाण्डेय,प्रो० जितेंद्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्पर्पित किया।

कार्यक्रम में मंजू सिंह ने युवाओं को शिक्षित होकर राष्ट्र की मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही।वहीं अजीत सिंह ने कहा कि युवा आधुनिकता से जुड़कर देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपना योगदान दें।प्राचार्य प्रो० रवींद्र पाण्डेय ने कहा कि युवाओं को गुरुजनों का सम्मान करते हुए अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए।राज्य प्रशिक्षक रजनीकान्त तिवारी ने माय भारत पोर्टल पर युवाओं का रजिस्ट्रेशन करने के लिए प्रेरित करते हुए विस्तृत जानकारी दी। डॉ रेखा शर्मा ने नारी शक्ति पर कहा कि आज हमारा राष्ट्र तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, जिसमें हमारे समाज की नारी शक्ति अपना अहम योगदान दे रही हैं। कार्यक्रम को डॉ प्रियंका श्रीवास्तव, डॉ स्मिता सिंह, डॉ स्मृति शिशिर,विनय श्रीवास्तव,डॉ प्रतिभा सिंह ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम संचालन वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने किया। कार्यक्रम में देश व समाज के विभिन्न मुद्दों पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें विभिन्न विकास खण्डों के युवाओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रिया शुक्ला प्रथम,श्रीजल द्वितीय तथा अनूपा यादव तृतीय स्थान पर रहीं।निर्णायक मंडल में प्रो० ओंकार पाठक,प्रो० डी०के० गुप्ता एवं पवन सिंह रहे।समारोह में डॉ श्याम बहादुर सिंह विभागाध्यक्ष बीएड,प्रो० श्रवण श्रीवास्तव,प्रो० संतोष श्रीवास्तव,डॉ शिशिर त्रिपाठी,डॉ देवनारायण पाण्डेय,योगेश त्रिपाठी,राजकुमार शुक्ला,सत्यनाम पाठक,कमल तिवारी मौजूद रहे ।

