गोण्डा।संसदीय सीट कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी कौन होगा, 9 मार्च को इससे पर्दा हटेगा। कुछ रोज पहले भाजपा लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी। जारी सूची में कैसरगंज संसदीय सीट से किसी के नाम का ऐलान न कर टिकट पर होल्ड होल्ड लगाया गया है।कैसरगंज संसदीय सीट पर गौर करें। तो इस सीट के लिए दो मौजूदा विधायक व अन्य दिग्गज टिकट लेने की दौड़ में शामिल हैं।
टिकट के मुख्य दावेदारों में छठवीं बार के मौजूदा सांसद बृजभूषण शरण सिंह,कर्नलगंज विधायक अजय सिंह व तरबगंज से दूसरी बार के विधायक प्रेम नारायण पाण्डेय का नाम है। इन दिनों सभी दिग्गज ऐंड़ी से चोटी तक जोर लगाए हुए हैं। सूबे की राजधानी से लेकर देश की राजधानी दिल्ली तक दौड़ भाग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि पार्टी किस पर अपना भरोसा जताती है। और किसे अपना सेंबल देगी ये आने वाला समय तय करेगा। सूत्रों की मानें तो 9 मार्च को इससे पर्दा हट जायेगा। मौजूदा सांसद कैसरगंज भाजपा का नाम सूची में न आने से क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कयास लगाया जा रहा हैं है कि गोण्डा से दो बार के विधायक सांसद पुत्र प्रतीक भूषण सिंह या किसी अन्य को भी पार्टी प्रत्याशी बना सकती है। कुलमिलाकर भाजपा कैसरगंज सीट को लेकर चर्चाओं का बाजार काफी गर्म है।

