गोण्डा।शनिवार को शासन की मंशानुरूप जन सामान्य की शिकायतों व समस्याओं का एक ही स्थल पर निस्तारण कराने के उद्देश्य से जिले की सभी तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।सदर तहसील में डीएम ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को प्रेषित किया गया।
जनसुनवाई के दौरान सदर तहसील में कुल 91 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये जिसमें 05 प्रार्थना पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कराया, शेष प्रार्थना पत्र को निर्धारित समय सीमा के अन्तर्गत प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करते हुये आख्या तहसील में उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी नेहा शर्मा को निर्देश दिए हैं कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु टीम गठित किया जाए, और टीम के द्वारा शिकायत का मौके पर स्थलीय जांचकर गुणवत्ता के साथ निस्तारण करना सुनिश्चित किया जाए।
संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान उन्होंने कहा कि अवैध अतिक्रमण के मामले में संयुक्त रूप से राजस्व एवं पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि तालाब जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जा, चकरोड, नाली, अवैध अतिक्रमण आदि को पुलिस फोर्स के साथ हटवाने का कार्य करें। शिकायतकर्ताओं को मौके पर बुलाएं। उसके आने पर लिखित रूप से उल्लेख करें और निस्तारण के प्रकरण का फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी भी करना सुनिश्चित करें।
डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का निस्तारण मौके पर जाकर पूरी गुणवत्ता के साथ करें अन्यथा संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संपूर्ण समाधान दिवस के अंत में जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी संबंधित विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा० रश्मि वर्मा, उपजिलाधिकारी सदर गोण्डा सुशील कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर गोण्डा, तहसीलदार सदर गोण्डा अखिलेश कुमार, नायब तहसीलदार अनुराग पाण्डेय, देवेन्द्र कुमार, उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर, परियोजना निदेशक डीआरडीए चंद्रशेखर, जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, जिला पूर्ति अधिकारी, सिंचाई विभाग, लघु सिंचाई विभाग के अधिकारीगण, विद्युत विभाग, बीडीओ रूपईडीह, झंझरी, मुजेहना, पण्डरीकृपाल, एसएचओ कोतवाली नगर, देहात, मोतीगंज, खरगूपुर, इटियाथोक, कौडि़या बाजार, सहित अन्य सभी जनपद स्तरीय अधिकारी,कर्मचारी मौजूद रहे।

