गोंडा।गोंडा-अयोध्या हाईवे पर राजासगरा के पास शुक्रवार की सुबह अयोध्या से गोंडा जा रही ट्रक में पीछे से प्रयागराज से गोंडा जा रही गोंडा डिपो रोडवेज ट्रक में घुस गई। इस दुर्घटना में 30 वर्षीय चालक कमल कुमार कि मौत हो गई। रोडवेज पर सवार चार यात्री घायल हो गये। जिनका इलाज जिलास्पताल में चल रहा है। बस चालक के परिजन की तहरीर पर वजीरगंज पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

मिलि जानकारी के अनुसार शुक्रवार की अलल सुबह प्रयागराज से गोंडा डिपो की रोडवेज बस यात्रियों को लेकर गोंडा जा रही थी। रोडवेज बस राजासगरा पहुंचने वाली ही थी कि रोडवेज बस ट्रक में पीछे से घुस गई। दुर्घटना में बस चालक कई मौत हो गई और चार यात्री घायल हो गये। बस की भिडंत ट्रक में इतनी जोरदार हुई कि बस के अगले हिस्से का परखच्चे उड़ गए। और चालक की मौत हो गई । दुर्घटना के बाद यात्रियों में चीख- पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बहराइच जिले के घैरीघाट थाना क्षेत्र के तेपरा चौबे गांव निवासी 30 वर्षीय ओमकार पुत्र घिर्राऊ, 28 वर्षीय बलवंत पुत्र समय दिन निवासी उपरोक्त, गोंडा जिले के देहात कोतवाली खोंरहसा निवासी रोडवेज चालक कमल कुमार पुत्र जगतपाल, करनैलगंज कोतवाली निवासी नारायण पुर मांझा शत्रुहन पुत्र रामचंद्र 45 वर्ष व बहराइच जिले के खैरईघाट टेपरा चौगाई निवासी राधेश्याम पुत्र आसाराम को इलाज के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वजीरगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने बस चालक को मृत घोषित कर दिया, और घायलों को जिलाचिकित्सालय रेफर कर दिया है। थानाध्यक्ष वजीरगंज ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते हई मौके पर पहुंच घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। बस चालक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना कई जा रही है।

