गोंडा।सोमवार को भाजपा ने शक्ति बंदन अभियान के तहत गांधी पार्क स्थित टाउन हॉल में एनजीओ व स्वयं सेवी संस्थान सम्मेलन समारोह का आयोजन किया।सम्मेलन में मुक्त अतिथि गोंडा सांसद कीर्ति वर्धन सिंह व कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अनुपम प्रकाश मिश्रा,संचालन जिला महामंत्री राकेश तिवारी ने किया।

सम्मेलन में 200 से अधिक एनजीओ के मुख्य लोग रहे।सांसद गोंडा ने जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एनजीओ प्रमुख को सम्मानित करने का कार्य किया।सांसद गोंडा ने कहा कि जिले में जो विकास कार्य 60 सालों में नहीं हो पाया था।देश में वह कार्य मोदी की सरकार आने के बाद से शुरू हो गया।मोदी सरकार में जिले का चौमुखी विकास हो रहा है।

आज के कार्यक्रम में एनजीओ प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक डॉ० रामानंद तिवारी,जिला संयोजक एनजीओ प्रकोष्ठ डॉ० अभय श्रीवास्तव,के० के० श्रीवास्तव, राजा बाबू गुप्ता, संदीप पांडे,जिला महामंत्री आशीष त्रिपाठी,सुभावती देवी,सूर्यमणि तिवारी,अविनाश सिंह,अच्छी सोच फाउंडेशन के अध्यक्ष नजीर अहमद,महबूब अहमद,रेखा पांडे,सरस्वती तिवारी,मनोज त्रिपाठी,प्रकाश पांडे,जावेद खान,उस्मान खान,अमर कुमार मिश्रा,सुरेश चौधरी,रमेश दत्त मिश्रा सहित अनेकों एनजीओ के संचालकों ने शिरकत की।

