कटरा बाजार,गोंडा।स्थानीय थाने की माधवपुर चौकी की ग्राम पंचायत माधवपुर निवासी पूर्व प्रधान फूलचंद्र ने चौकी पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है।दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि वह अपना एक घर बनवाने के लिए गौरिया गांव के ठेकेदार तिलक राम यादव को नवंबर माह 2022 में पांच लाख रूपए पर ठेका दिया था।
आरोप है कि ठेकेदार ने छः माह के भीतर उनके घर का निर्माण कार्य पूरा करने को कहा था।लेकीन 18 माह बीतने के बाद भी मकान का निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया है।शिकायती पत्र में यह भी लिखा है वह अपनी बीमारी के चलते उक्त निर्माण कार्य की देखरेख नहीं कर पाए।ठेकेदार के द्वारा बनाई गई दीवाल अब हिल रही है।और हल्की ठोकर से कभी भी गिर सकती है।शिकायत करने व पैसा वापस मांगने पर ठेकेदार ने पूर्व प्रधान को भद्दी-भद्दी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी है।इस बाबत चौकी प्रभारी प्रमोद सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधान ने लिखित शिकायती पत्र दिया है। जल्द ही दोनों पक्षो को बुलाकर प्रकरण का निपटाया कराया जाएगा।

