गौरा चौकी,गोंडा।अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्वामी नारायण छपिया स्टेशन पर 12.13 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण सांसद गोंडा के प्रतिनिध कमलेश पाण्डेय ने किया।लोकार्पण के बाद चित्र कला प्रतियोगिता के विजेता शुभांगी वर्मा,आगम गुप्ता अंजली वर्मा व निबंध प्रतियोगिता के विजेता प्रिया मौर्य,अंजली तिवारी,अमन वर्मा को पुरस्कृत कर हौंसला अफजाई किया।

इलाकाई लोगों ने दिया ज्ञापन
पीडब्ल्यूडी सड़क गोंडा-बभनान मार्ग से प्लेटफार्म तक जाने के लिए रास्ता न होने से परेशान लोगों ने मंडलीय रेलवे प्रबंधक को ज्ञापन दिया है। इलाकाई वाशिंदों का कहना है कि बभनान -मसकनवा मार्ग से छपिया प्लेटफार्म नंबर दो पर जाने के लिए समुचित रास्ता नहीं है। जबकि अधिकांश यात्रियों का आवागमन इसी मार्ग से होता है।इसी को दृष्टिगत रखते हुए लोगों ने ज्ञापन देकर मार्ग प्रशस्त कराने की आवाज बुलंद की है। छपिया मंदिर के महंत स्वामी देव प्रसाद ने मांग की कि छपिया स्टेशन का नाम बदलकर स्वामी नारायण छपिया धाम किया जाय। इस अवसर पर इरशाद अहमद,सुनील वर्मा,अनिल वर्मा,जयराम वर्मा समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

