गोंडा।शिक्षा क्षेत्र वजीरगंज में रविवार को टारगेट इंटर नेशनल स्कूल बाल्हाराई में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बागवान थीम पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके अतिथियों ने किया। दीप प्रज्ज्वलन व गणेश वंदना के साथ शुरू हुए कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।

पंजाबी भांगड़ा तथा जूडो कराटे के करतब देख अभिभावकों,अतिथियों ने तालियां बजाकर उत्साह बढ़ाया।मुख्य अतिथि पूर्व कारागार मंत्री राकेश वर्मा रहे।सपा जिलाध्यक्ष अरशद हुसैन,जिपं सदस्य अमरीशदत्त सिंह व डाक्टर सत्येन्द्र सिंह,विनोद प्रधान रहे।प्रवंधक केडी तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बेहतर कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य फरहान खान ने सभी का आभार व्यक्त किया। सपना सिंह, यास्मीन खान, चांदनी पाण्डेय, रंजना सिंह, राम सजीवन पाल, सूर्य लाल, साक्षी तिवारी, ज्योति तिवारी, संतोष सिंह, रागिनी पाण्डेय, रुद्र सिंह, संजय सिंह, उमाशंकर गोस्वामी,सरिता, सुनील पाण्डेय, साधना सिंह, डाली कनौजिया समेत स्कूल के सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

