इक़बाल शाह
गोण्डा।जिले की सामाजिक संस्था इंकलाब फाउंडेशन के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने रविवार शहर के एक निजी हास्पिटल में रक्तदान किया। रक्तदान के साथ इस युवा समाजसेवी ने अपील करते हुए युवाओं को इसमें बढ़चढ़कर योगदान करने की अपील भी किया।
रविवार शहर के एक निजी हास्पिटल में पहुंचे युवा समाजसेवी अविनाश सिंह ने कहा कि जब रक्त की आवश्यकता पड़ती है। तो लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में हम सभी का फर्ज है कि समय-समय पर खून का दान करें। ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. चेतन पाराशर ने बताया कि जिन व्यक्तियों को ब्लड शुगर की समस्या है और वे इंसुलिन नहीं लेते वह भी रक्तदान कर सकते है। जो व्यक्ति टैटू (गोदना) अपने शरीर में बनवाते है। वह छह माह के बाद रक्तदान कर सकते है।16वें बार रक्तदान करके इस युवा समाजसेवी ने युवाओं को संदेश दिया। रोहित मिश्रा ने बताया कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं है ऐसे में लोगों को आगे आकर रक्तदान में सहभागिता करनी चाहिए। रक्त की एक-एक बूंद अनमोल है। रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता है।स्वैच्छिक रक्तदान से प्राप्त रक्त ही सबसे सुरक्षित होता है।गर्भवती माताओं एवं अन्य गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों हीमोफीलिया,थैलीसीमिया जैसे रोग से ग्रसित बच्चों को रक्तदान के माध्यम से नवजीवन दिया जा सकता है।रक्तदान से बड़ा कोई भी दान नहीं है।क्योकि इससे लोगों को जीवन दान मिलता है।

