इमरान अहमद
गोण्डा।शनिवार को डीएम नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन की तैयारियों के संबंध में आरओ, एआरओ व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने जिले के सभी एसडीएम से बूथों के संबंध में जानकारी हासिल की। और निर्देश दीं की सभी बूथों पर मूलभूत सुविधाएं हर हाल में सुनिश्चित करें। सभी बूथों पर बिजली कनेक्शन, ड्रिंकिंग वॉटर, शौचालय आदि की व्यवस्था हर हाल में पूरी होनी चाहिए। व सभी बूथों पर बूथ संख्या व अन्य सूचनाएं अवश्य अंकित कर दी जाए। इसके अलावा उन्होंने जेंडर रेशियो सुधारने और कम मतदाता वाले बूथों पर मतदाताओं की संख्या बढ़ाने के आदेश दीं।
डीएम ने जोर देकर कहा कि वोटर लिस्ट बनाते समय किसी भी संभ्रांत व्यक्ति और जनप्रतिनिधि का व उसके परिवार के किसी भी मतदाता का नाम गायब नहीं होना चाहिए। सभी अधिकारी अपने क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण करें। और वोटर कार्ड बनवाने के लिये आने वाले ऑनलाइन आवेदनों का जल्द से जल्द निस्तारण करें।डीएम ने एआरटीओ को गाड़ियों की व्यवस्था करने का निर्देश दीं हैं।बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी,अपर जिला अधिकारी,जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक डीआरडीए,सभी उपजिलाधिकारी,बीडीओ व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

