गोंडा।सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर देवीपाटन परिक्षेत्र के डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह पीड़ितों को न्याय दिलाने में पूरा प्रयास कर रहे हैं। लेकिन कुछ ऐसे पीड़ितों के सहयोगी व दलाल किस्म के व्यक्ति हैं,जो महिलाओं को आगे करके फर्जी शिकायत करवा कर निर्दोषों पर मुकदमे में फंसाने का प्रयास कर रहे हैं। प्रयास असफ़ल होने पर पुलिस पर आरोप प्रत्यारोप रचने लगते हैं। और ट्विटर हैंडल के माध्यम से सोशल मीडिया,इंटरनेट पर वायरल करने लगते हैं।
ऐसा ही एक मामला देवीपाटन मंडल के अन्तर्गत बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत रामपुर ग्रिंट से जुड़ा है। यहां की निवासिनी लक्ष्मी देवी ने जमीनी विवाद को लेकर विपक्षी को लूट व बलात्कार में फसाने को लेकर आनलाइन व पुलिस के उच्च अधिकारियों को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित लाल मन के मुताबिक आरोपी के शिकायती प्रार्थना पत्र को लेकर सादुल्लाह नगर थाने की पुलिस ने रामपुर ग्रिंट गांव पहुंचकर ग्रामीणों से पूछताछ कर जांच पड़ताल किया तो सामने निकल कर आया की दोनों पक्षो का पुराना जमीनी विवाद है। जिसको लेकर मारपीट की घटना 2 फरवरी 24 को दोपहर में मारपीट की घटना हुई थी। घटना के आधे घंटे बाद पीड़िता के देवर अमित चौहान मौके पर आकर अपने भाभी को घटनास्थल पर लेटाकर ऊपर से कपड़े डालकर एक वीडियो तैयार किया। इस वीडियो में घटनास्थल के पास पड़ोस की करीब दर्जनों महिलाएं भी वीडियो में कवरेज हो गई। जो बोल रही है कि लालमन को फर्जी लूट व बलात्कार के मुकदमे में फसाने के लिए ऐसा वीडियो तैयार किया गया है। पीड़ित लालमन ने बताया कि दिसंबर माह में मेरे व प्रेम कुमार के परिवार के बीच जमीनी विवाद हुआ था,हम दोनों पक्ष आपस मे 15 दिसंबर को सुलह समझौता हो गया था। 2 फरवरी को उसी जमीनी विवाद को लेकर कहा सुनी हो गई,और विपक्षी एक राय होकर आए और लाठी डंडा से मारपीट कर मुझे व मेरे बेटे,तथा पत्नी,बहु,बेटी,को घायल कर दिया घायल अवस्था में थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दिया,पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया,और मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया,मेडिकल होने के बाद मेरा दाहिना हाथ फैक्चर पाया गया,जिसमें विवेचक ज्ञानेश्वर सिंह द्वारा मुकदमा में 325 की बढ़ोतरी की गई। इसु बात को लेकर महिला ने मनगढ़ंत तरीके से लुट व बलात्कार में फसाने की धमकी दे रही है। पीड़ित लाल मन ने यहां तक बताया कि महिला के देवर अमित कुमार जो मारपीट के समय घर पर नहीं था। बाद में घटनास्थल पर आकर अपनी भाभी का वीडियो बनाया और अपनी भाभी एवं बहन को लेकर फर्जी शिकायती पत्र पुलिस के उच्च अधिकारियों को दिलाने लगा । और तरह-तरह की धमकियां देता है।पीड़ित व पीड़ित का परिवार काफी डरा हुआ है। डीआईजी से न्याय की गुहार लगाई है।

