गोंडा।शुक्रवार को वादी महबूब पुत्र सत्तार निवासी मोहल्ला महाराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित शिकायती पत्र दिया था । दिए गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था की उसका ई-रिक्शा अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। काफी हेरने ढूंढ़ने के बाद ई-रिक्शा करबला रोड मोहल्ला महराजगंज में मिला। लेकिन ई रिक्शे में बैट्री नही लगी है।
वादी द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर में सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह को सौंपी गयी थी। विवेचना के दौरान प्रकाश में इमरान उर्फ शानू पुत्र अनीस उर्फ मो0 यासीन निवासी 8/93 काशीराम कालोनी थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा व फरहान उर्फ गोलू पुत्र वारिस सलमानी उर्फ गब्बर निवासी उतरौला रोड महराजगंज थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा को शनिवार को गिरफ्तार कर उनके निशानदेही पर चोरी की 4 अदद बैट्री बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तार कर्ता टीम में उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह, कांस्टेबल पियूष एवं कांस्टेबल अफजल शामिल रहे।

