गोण्डा।शनिवार को बलरामपुर फाउंडेशन मैजापुर चीनी मिल के द्वारा कर्नलगंज तहसील के अंतर्गत जल जीवन शक्ति मिशन के तहत ग्राम मंगूरही,बधाइयां, बिकरवा, लालपुर,व समदरीयन पुरवा के लोगों को स्वच्छ जल हेतु 100 हैंडपंप दिया है।

चीनी मिल बलरामपुर फाउंडेशन ने सामाजिक सरोकार में कई ऐसे कार्य किया है। जिससे असहाय व गरीब लोगों के जीवन में खुशियां आई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से बलरामपुर फाउंडेशन ने गरीब असहाय लोगों को चिन्हित कर उनको लाभ प्रदान किया जाता हैं। हैंडपंप पाने वाले,लल्लू यादव, सुखदेव,रामदेव,शिवराम,सुखराम,राम सहाय,अर्पित लाल,शिवचरण,दिलीप,पुतीलाल,लोकनाथ सहित सौ लोगों को दिया गया।

