कप्तानगंज,बस्ती।कप्तान गंज ब्लाक की ग्राम पंचायत नरायनपुर में गांव के बीच सार्वजनिक रास्ता दो दशक से अवरुद्ध था। गांव के प्रधान शोभा देवी व प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार की मेहनत से उक्त रास्ते को साफ-सफाई कराते हुए आवागमन शुरू करा दिया। रास्ता बंद होने से गांव के लोगों में 20 वर्षों का मतभेद खत्म हो गया। मतभेद के चलतेरास्ते में पानी भरा रहता था।
इसके पहले पूर्व प्रधानों ने भी प्रयास किया था। लेकिन वे सफल नहीं हो पाए थे। मौजूदा प्रधान शोभा देवी व प्रधान प्रतिनिधि सुरेन्द्र कुमार ने चुनाव के समय गांव वालों से वादा किया था। कि रास्ते को खाली करा देंगे।अपने वादे को निभाने के लिए गांव वालों से बात कर आपसी मतभेद भुलाकर रास्ते को संचालित करा दिया। गांव वाले प्रधान की वाहवाही कर रहे हैं।

