गोरखपुर।उत्तर प्रदेश पॉवर कॉर्पोरेशन में प्रतिनियक्ति अवधिपूर्ण होने पर प्रवर्तन दल- प्रथम, गोरखपुर जिले से हेड कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया गहन का गोंडा जिले में वापस व उप नि० कमलेश कुमार यादव का एक वर्ष का कार्यकाल प्रवर्तन दल में पूर्ण होने पर विद्युत निरोधक अमेठी के लिए किया गया है। ट्रांसफर होने पर दोनों लोगों का माला पहनाकर व मुंह मीठा कराते हुए भावभीनी विदाई की गई।

उनके कार्यकाल में किये गये कार्यो की सराहना प्रभारी प्रवर्तन दल प्रथम उप निरीक्षक मनोज कुमार सिंह व जेo ईo अंकित कुमार श्रीवास्तव ने की।विदाई समारोह में हेड कांस्टेबल उमेश चंद यादव, रामकिशोर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह व कंप्यूटर चालक रविंद्र कुमार चौहान मौजूद रहे। प्रवर्तन दल प्रथम गोरखपुर में तैनात कांस्टेबल राकेश कन्नौजिया का गोंडा में दुबारा भेजा गया है। वहीं प्रवर्तन दल प्रथम गोरखपुर में उप निरीक्षक कमलेश कुमार यादव का 1 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर विद्युत निरोधक अमेठी स्थानांतरण पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें फूल माला पहनकर व मिठाई खिलाकर भावभीनी विदाई दी गई। राकेश कनौजिया गोंडा के मोतीगंज थाना क्षेत्र की पुलिस चौकी कहोबा व थाना खरगूपुर पर भी काफी दिन तैनात रहे। यह जहां भी रहे सराहनीय कार्य की चर्चा रही। इनका स्थानांतरण जनपद गोंडा से गैर जनपद के लिए कुछ वर्ष पूर्व हुआ था जो गोरखपुर जिले के प्रवर्तन दल प्रथम में तैनात रहे। पुनः उनकी वापसी जनपद गोंडा में हुई है। इसी को लेकर गोरखपुर में एक विदाई समारोह व पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में फूल माला पहनाकर उनका ट्रांसफर होने पर रवाना किया गया है।

