नवाबगंज,गोंडा।नवाबगंज विकास खंड की उमरिया गांव में नवनिर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह व विधायक मनकापुर रमापति शास्त्री,मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि वर्मा ने शनिवार को संयुक्त रूप से फीता काट कर लोकार्पण किया।
नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मानसिक स्वास्थ्य,रक्तादान शिविर व आयुष्मान कार्ड का वितरण भी किया गया।सांसद ने कहा कि केन्द्र और सूबे की सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दिलाने के लिए प्रयासरत है।गरीबों के लिए आयुष्मान जैसी योजनाएं सरकार चला रही है।पीएचसी का निर्माण होने से आस पास के 45 हजार वाशिंदों को आसानी से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी। क्षेत्रीय विधायक रमापति शास्त्री ने कहा कि सरकार की जानिब से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को मिल सके, इसके लिए गांव-गांव में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। श्री शास्त्री ने कहा कि इलाज की कई विधाएँ हैं। चाहे होम्योपैथिक हो या एलोपैथी जब तक विश्वास नहीं होता है तब तक काम दवा नहीं करती। डाक्टरों की सहानुभूति मिलने से मरीज जल्दी ठीक हो जाता है। मरीजों में रोग से लड़ने की क्षमता बढ़ जाती है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रश्मि वर्मा नें कहा कि इसके निर्माण से ग्रामीण क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।जल्द ही महिलाओं के प्रसव की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी।सांसद ने सात महिलाओं को आयुष्मान कार्ड दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह अंकित सहित आधा कई लोगों ने रक्तदान किया। पीएचसी पर डाक्टर आरके शुक्ला व डॉ० मनोज यादव को तैनात किया गया है।

