गोंडा।शुक्रवार को दशरथ सिंह स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय निपनिया गौरा चौकी में स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि युवा नेता अरुण प्रताप सिंह उर्फ डिंपल ‘भैया’ व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि काजी इंतखाब अहमद की मौजूदगी में 199 छात्र- छात्राओं को स्मार्टफोन दिया गया। आज के इस परिवेश में बेहतर शिक्षा को कैसे हासिल किया जाए। इसके बारे में अरुण प्रताप सिंह उर्फ डिंपल ने छात्र- छात्राओं को कैसे तकनीकी शिक्षा का इस्तेमाल करें। उसकी उपयोगिता के बारे में बारीकी से जानकारी दी।

स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत 199 छात्र -छात्राओं को स्मार्ट फोन दिया गया। मुख्य अतिथि अरुण प्रताप सिंह उर्फ डिंपल व प्रधान प्रतिनिधि काजी इम्तिखाब अहमद की देखरेख में बांटा गया। इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि शासन द्वारा स्मार्टफोन वितरण कर वर्तमान समय में उत्तम शिक्षा तकनीकी की सहायता से शिक्षा प्रदान करने का प्रयास हो रहा है। महाविद्यालय के प्रबंधक राम प्रताप सिंह ने कहा सरकार द्वारा मोबाइल को शिक्षा में सहायक तकनीकी के रूप में प्रयोग कर तन मन से तालीम हासिल करनी चाहिए।
इस अवसर पर प्रशासक डॉ ०रमेश कुमार, डॉ० के० के० गुप्ता , डॉ० सावित्री चौहान, संग्राम सिंह , विनोद कुमार शुक्ला, सियाराम वर्मा, मनोज पांडे डॉ इमरान खान , जवाहर लाल यादव , ज्योति वर्मा , सपना वर्मा , ललित जायसवाल , ज्योति सिंह , ललिता यादव , मोहन यादव ,सूर्यवंशी सिंह रहे।

