रुपईडीह।शुक्रवार को राम शंकर अयोध्या प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज कौड़िया में मतदाता दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।कालेज के सैकड़ों बच्चों ने हिस्सा लिया। और प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।

नेहरू युवा केंद्र गोण्डा व राधे फाउंडेशन के बैनर तले कालेज में मतदाता जागरूकता पर एक पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।जिसमें क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सैकड़ो छात्राओं ने प्रतिभाग किया।प्रतियोगिता में सर्वाधिक आकर्षण पेंटिंग बनाने वाले छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया गया।शशांक राजपूत,तनु सिंह,रजनी कान्त तिवारी,अमित द्विवेदी,नीतू शुक्ला,नम्रता सिंह,गरिमा पाठक,शशि मिश्रा,लालजी शुक्ला,राहुल शुक्ला,दीप्ति शुक्ला,चांदनी रावत,कुलदीप शुक्ला,विश्वनाथ रहे।

