गोंडा।गुरुवार को हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा हिंदी की परीक्षा हो रही थी। परीक्षा के दौरान जांच टीम ने दूसरे छात्र का परीक्षा देते हुए एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर रिपोर्ट लिखाया गया है। 22 फरवरी को हाईस्कूल हिंदी विषय की प्रथम पाली परीक्षा के दौरान सतेंद्रनाथ सुनील कुमार मेमोरियल इंटर कॉलेज नरैचा छपिया केंद्र पर एक छात्र को संदिग्ध स्थिति में परीक्षा देते पकड़ा गया है।
परीक्षा शुरू होने से पहले केंद्र पर प्रवेश पत्र और अभ्यर्थी के चेहरे का मिलान किया गया इस दौरान प्रिंस कुमार गौतम पुत्र रामनिवास बौद्ध के प्रवेश पत्र में अंकित अभ्यर्थी का चेहरा परीक्षा देने आया अभ्यर्थी से मेल नहीं खाया। परीक्षा देने आए छात्र से पूछने पर अभ्यर्थी ने अपना नाम मोतीलाल पुत्र राम अच्छयवर ग्राम नरायनपुर थाना छपिया जिला गोंडा बताया। जांच टीम को शंका होने पर परीक्षा देने आए छात्र का प्रवेश पत्र में अंकित अभ्यर्थी नहीं था। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक पवन कुमार शर्मा की शिकायत पर छपिया पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी व विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर जांच पड़ताल कर रही है। थानाध्यक्ष छपिया सत्येंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि छात्र को हिरासत में लिया गया है और केंद्र व्यवस्थापक के शिकायती पत्र पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

