गोण्डा।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोण्डा इकाई द्वारा पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में महिलाओं के साथ हो रही कुकृत्यों व हिंसा के खिलाफ शहर के एलबीएस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करते हुए ममता बनर्जी का पुतला जलाया गया। इस दौरान विभाग संगठन मंत्री प्रखर मिश्रा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में निरंकुशता अपने चरम है। टीएमसी की विभाजनकारी नीति ने राज्य के सुनहरे भविष्य को अंधेरे में धकेला जा रहा है।आज पश्चिम बंगाल का आम जनमानस काफी डरा व सहमा हुआ है।ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली टीएमसी सरकार पश्चिम बंगाल में मानवता को कुचल रही है।
नगर मंत्री रवि शुक्ला ने कहा कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा ने संदेशखाली को बुरी और कट्टरपंथी ताकतों से त्रस्त कर दिया है। जो कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस द्वारा समर्थित हैं। निरंतर महिलाओं के साथ अनाचार की घटनाएं सामने आ रही है। संदेशखाली में टीएमसी के गुंडे महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रहे हैं। और ममता बनर्जी तुष्टिकरण के नाम पर मौन साधकर बैठी हुई है। इस दौरान जिला संगठन मंत्री रितेश सिंह, सुधांशु मिश्र,हिमांशू,अभिषेक गुप्ता,मनीष , सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

